दुमका में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने की खुदकुशी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

दुमका प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर गांव में 25 वर्षीय युवक प्रकाश टुडू ने पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता सिंचाई विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं।

युवक के भाई का कहना है कि भाई का दिमागी हालत ठीक नहीं था। वह कई बार घर से भाग चुका था। रात में खाना खाने के बाद घर से निकल गया। सुबह में पता चला कि उसका शव एक पेड़ से लटक रहा है।

युवकों की दिमागी हालत ठीक नहीं थी

दूसरी ओर टोंगरा थाना क्षेत्र के कांटाडंगाल गांव के 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिलाहै। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है।

परिजनों का कहना है कि युवक लुखीराम मरांडी की पत्नी बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई है। वह घर पर अकेला ही रहता था। पत्नी के घर से चले जाने पर उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी।

घटना की सूचना टोंगरा थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस ने दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया और दोनों के शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस मामले में दोनों थानों की पुलिस ने यूडी केस दर्ज की है। पुलिस का भी कहना है कि दोनों युवकों की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

Share This Article