Latest NewsUncategorizedराजद्रोह मामले में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14...

राजद्रोह मामले में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रविवार को राजद्रोह मामले में सांसद नवनीत राणा तथा विधायक रवि राणा को 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया है।

पुलिस ने नवनीत राणा को भायखला स्थित महिला जेल में तथा रवि राणा को तलोजा जेल में भेज दिया है। राणा दंपत्ति के वकील रिजवान मर्चंट सोमवार को इन दोनों की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन करेंगे।

खार पुलिस स्टेशन ने अमरावती संसदीय क्षेत्र की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति विधायक रवि राणा को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार कर रविवार को बांद्रा स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि राणा दंपत्ति ने राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन की नोटिस के बाद भी विवादित बयान देकर राज्य में द्वेष फैलाने का काम किया। साथ ही रविवार को मुंबई में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राणा दंपत्ति ने दंगा भड़काने का प्रयास किया।

सरकारी वकील का कहना था कि इस मामले में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जरूरत है, इसलिए राणा दंपत्ति को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी दी जाए।

नवनीत राणा तथा रवि राणा को मेडिकल जांच के बाद अलग-अलग जेल में भेज दिया गया

इस पर राणा दंपत्ति के वकील रिजवान मर्चंट ने कहा कि पुलिस ने राजद्रोह का मामला बाद में दर्ज किया है, जबकि पहले मामले में इसका उल्लेख नहीं है।

राणा दंपत्ति ने हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात की थी, इसमें गलत कुछ भी नहीं है। यह पूरा मामला ही बोगस है।

इसके बाद कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। नवनीत राणा तथा रवि राणा को मेडिकल जांच के बाद अलग-अलग जेल में भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...