भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। अपने पहले बच्चे के आने से भारती और उनके पति हर्ष काफी खुश हैं।

वहीं भारती के फैंस अभी तक बच्चे की पहली झलक पाने के लिए बेकरार थे। फैंस की इस बेकरारी को देखते हुए भारती सिंह ने अपने बच्चे की झलक फैंस के साथ साझा की है।

भारती सिंह ने अपने बेबी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे को बहुत प्यार से गोद में लिया हुआ है। हालांकि भारती ने अभी भी बेटे का फेस रिवील नहीं किया है।

3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे के माता -पिता बने हैं

इसकी वजह से फैंस की खुशी आधी ही रह गई है। वहीं भारती ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-लाइफ लाइन!’

भारती की इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारती सिंह ने 3 दिसंबर, 2017 को स्क्रीनराइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी ।

दोनों इसी साल 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे के माता -पिता बने हैं। बच्चे के जन्म के बाद अब भारती अपने काम पर भी वापस लौट आई हैं।

Share This Article