रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में विवेक ओबेरॉय की एंट्री

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के बाद अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की भी एंट्री हो गई है।

इसकी जानकारी खुद रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी करते हुए दी है। पोस्टर में विवेक हाथों में बंधूक थामे, पुलिस की वर्दी पहने नज़र आ रहे हैं।

पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा- ‘मिलिए हमारे स्क्वॉयड के सबसे सीनियर ऑफिसर से… स्वागत है विवेक।’

रोहित की पोस्ट पर कमेंट करते हुए विवेक ने उन्हें शुक्रिया अदा किया है। विवेक ने लिखा-‘शुक्रिया मेरे भाई! हर पल को बेहद प्यार कर रहा हूं। अपने 20 सालों में मैंने इस स्केल पर ना कोई एक्शन फिल्म देखी ना की। आप मास्टर हो।’

उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी की यह सीरीज एक्शन से भरपूर होगी।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वाले हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे।

हालांकि, इस सीरीज का निर्देशन सुशांत प्रकाश कर रहे हैं। यह सीरीज एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इससे पहले भी रोहित अपने कॉप यूनिवर्स के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। रोहित ने अपने यूनिवर्स की शुरुआत अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ से की थी।

इसके बाद वह ‘सिंघम रिटर्न्स’ लेकर आए। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। फिर रणवीर सिंह पुलिस वाले बने और ‘सिंबा’ में नजर आए।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने ‘सूर्यवंशी’ की। वहीं अब सिद्धार्थ मल्होत्रा,विवेक ओबराय और शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इन्तजार है।

Share This Article