हॉकी इंडिया ने भारत की पूर्व महिला कप्तान एलवेरा ब्रिटो के निधन पर जताया शोक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान और 60 के दशक में हॉकी में लगभग एक दशक तक राज करने वाली तीन प्रसिद्ध ब्रिटो बहनों में सबसे बड़ी एलवेरा ब्रिटो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एलवेरा का मंगलवार सुबह तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया।

एलवेरा और उनकी दो बहनें रीता और माई महिला हॉकी की पर्याय थीं। उन्होंने 1960 से 1967 के बीच कर्नाटक के लिए खेला, जिसके दौरान उन्होंने अपनी तीन बहनों के साथ सात राष्ट्रीय खिताब जीते।

एलवेरा को 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, वह ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत के लिए खेल चुकी हैं।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, “एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।

वह अपने समय से आगे थी और उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में खेल की सेवा करना जारी रखा।

हॉकी इंडिया और पूरी हॉकी बिरादरी की ओर से, हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Share This Article