Homeझारखंडसांसद संजय सेठ ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र

सांसद संजय सेठ ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र

Published on

spot_img

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रेलवे के द्वारा बंद किए गए रास्तों के समीप रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को बुधवार को पत्र लिखा है।

मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि ग्रामीण अपनी खेती बारी, स्कूल कॉलेज, रोजी रोजगार, अस्पताल व अन्य जरूरी कार्यों के लिए विगत 50-60 वर्षों से रेलवे लाइन का उपयोग करते आ रहे थे लेकिन सुरक्षा का हवाला देते हुए रेलवे ने इन सभी रास्तों को बंद कर दिया है

इससे ग्रामीणों को पांच से 10 किलोमीटर का अनावश्यक चक्कर लगाना पड़ रहा है। यहां रेलवे ओवरब्रिज/ अंडरब्रिज का निर्माण हो। इसके लिए रेलवे ने गृह विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी लिखा है।

सांसद ने रांची लोहरदगा रेल खंड पर भागलपुर जोहार नगर के समीप, रांची लोहरदगा रेल खंड पर ही नगड़ी टोली के समीप और चांडिल मुरी रेलखंड पर गोंडाविहार के समीप रेलवे ओवरब्रिज/अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए राज्य सरकार से पहल करने का आग्रह किया है ताकि स्थानीय ग्रामीणों को इस समस्या से समाधान मिल सके।

spot_img

Latest articles

10 साल की मासूम ऋतु का कुएं से मिला शव

Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसियारा गांव में रविवार को 10 वर्षीय ऋतु...

रेल यात्रियों अलर्ट!, 10-16 नवंबर तक टाटानगर समेत कई रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट!

Railway Alert!: रेलवे का बड़ा ऐलान! कोचिंग ट्रेनों की आवाजाही के चलते 10 से...

गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा! गर्भवती महिलाओं को लूटने वाले दो शातिर धराए

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधियों ने नया तरीका अपनाया – आंगनबाड़ी...

सुप्रीम कोर्ट ने दी मतदाता सूची ‘SIR’ पर तुरंत सुनवाई की हरी झंडी!

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव आयोग के...

खबरें और भी हैं...