Homeझारखंडधनबाद में प्रेम विवाह के 10 माह बाद ही युवती की मौत,...

धनबाद में प्रेम विवाह के 10 माह बाद ही युवती की मौत, हिरासत में पति

Published on

spot_img

धनबाद: प्रेम विवाह का मात्र 10 माह में ही दुखद अंत हो गया। जियलगोरा सात नंबर निवासी 28 वर्षीय मनोज प्रमाणिक की 22 वर्षीय पत्नी शोभा देवी का शव उसके बरारी स्थित आवास में सोमवार सुबह मिला।

घर में शोभा अपने पति मनोज के साथ रहती थी। पुलिस मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताते हैं कि पाथरडीह निवासी श्री ठाकुर की पुत्री शोभा और जियलगोरा निवासी मनोज का प्रेम-प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था।

दोनों स्वजातीय थे। जून 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी। मनोज के माता-पिता बोकारो में रहते हैं। मनोज व शोभा बरारी में भाड़े के घर में रहने लगे।

पति-पत्नी में हमेशा रहता था विवाद

पारिवारिक कलह के कारण शोभा ने रविवार की देर रात एक कमरे में फांसी लगा ली। सुबह में मनोज शोभा को फंदे से नीचे उतार कर जामाडोबा अस्पताल ले गए।

डाक्टर ने शोभा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर जोड़ापोखर थाना पुलिस और उनके स्वजन अस्पताल पहुंचे।

शोभा के स्वजनों ने कहा कि ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

वहीं शोभा के पति मनोज का कहना है कि दहेज प्रताड़ना की बात बेबुनियाद है। शोभा ने अचानक आत्महत्या क्यों की।

यह हम भी नहीं जानते हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में हमेशा विवाद होते रहता था।

spot_img

Latest articles

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की लाइटिंग कैंपेन से शहर हुआ रौशन

Jharkhand Ranchi News: दुर्गा पूजा के भव्य मौके पर राजधानी रांची लाइट्स से चमक...

रांची में पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग का आरोपी राहुल दास अरेस्ट

Jharkhand Ranchi News: खलारी थाना की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधी राहुल...

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 70 नई पेट्रोलिंग बाइक्स से गश्त बूस्ट

Dhanbad News: दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह...

रांची के नए पुलिस ‘बॉस’ ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात!

Jharkhand Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के हाल...

खबरें और भी हैं...