Homeझारखंडरामगढ़ : जिस युवक के अपहरण की आशंका, उसे सिल्ली-टाटा रोड पर...

रामगढ़ : जिस युवक के अपहरण की आशंका, उसे सिल्ली-टाटा रोड पर जाते हुए पुलिस ने किया बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: शहर के आदर्श नगर निवासी कुमार गौरव को पुलिस ने चार दिन के बाद मंगलवार को सिल्ली टाटा रोड से ढूंढ निकाला है।

सिल्ली से जमशेदपुर जाने वाली सड़क पर पैदल जाते हुए कुमार गौरव को पुलिस ने देखा तो उसे तत्काल गाड़ी में बिठाया।

रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को आदर्श नगर निवासी अजय कुमार ने पुत्र कुमार गौरव के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।

उन लोगों ने इस बात का भी संदेह जताया था कि कुमार गौरव का अपहरण भी हो सकता है।

हालांकि, प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि कुमार गौरव घर से खुद ही निकला है और मोबाइल स्विच ऑफ कर कहीं चला गया है।

इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया।

विदेशी कंपनी में 30 करोड़ रुपये डूबे

रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अभय कृष्ण गिरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे लापता युवक की तलाश करें।

कुमार गौरव को जब उन्होंने बरामद किया तो पता चला कि वह काफी तनाव से गुजर रहा है।

कुमार गौरव ने पुलिस को बताया कि वह विदेशी कंपनी में काम करता था। वह कंपनी बंद हुई तो उसके 30 करोड रुपये भी डूब गए।

दो साल पहले ही हुई है गौरव की शादी

पुलिस ने बताया कि गौरव की शादी दो साल पहले ही हुई थी। पहले तो पुलिस ने घरेलू विवाद को लेकर तफ्तीश शुरू की।

बाद में टेक्निकल सेल ने उन्हें बताया कि कुमार गौरव के मोबाइल में एक नया सिम लगाया गया है। आईएमईआई नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने मोबाइल नंबर का पता लगाया।

फिर उसका लोकेशन ट्रेस करते हुए कुमार गौरव तक पहुंची। पुलिस को गौरव उसी ड्रेस में मिला जो पहन कर वह घर से निकला था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...