रांची के खेलगांव में 20 मई से होगा तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय नौंवी रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनिशप प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इसकी तैयारी चल रही है। यह जानकारी बैडमिंटन संघ के एनके डे ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 मई को होगा। जबकि इसका समापन 22 मई को होगा।

इंट्री के लिये आखिरी तारीख

उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों के सिंगल्स एवं डबल्स इवेंट होंगे। इसमें 11, 13,15,17 और 19 साल की आय़ु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स और डबल्स में कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं है।

35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 और 75 साल के आयु वर्ग के खिलाड़ी (महिला, पुरुष) इसमें खेल सकते हैं।

इसके अलावा 11 साल से ऊपर की आयु के खिलाड़ियों के लिये मिक्स्ड डबल्स भी होंगे। इंट्री के लिये आखिरी तारीख 17 मई तय है।

Share This Article