सड़क सुरक्षा के लिए सख्त अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालक पकड़े गए

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : सरायकेला जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में कई वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान दो ऐसे चालक पकड़े गए, जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे।

पुलिस ने दोनों चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की। जांच में यह साबित हुआ कि दोनों ने शराब पी रखी थी। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों को कम करने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान आगे भी जिले के अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से सभी नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।