
रांची : तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने अपने आवासीय कार्यालय (जनसेवा केन्द्र), तपकरा में खूंटी वन प्रमंडल के अधिकारियों के साथ तोरपा और रनिया प्रखंड के ग्रामीणों की उपस्थिति में मानव-हाथी संघर्ष की समस्या और उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में ग्रामीणों के सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी समाधान एवं सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
हमारा प्रयास है कि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। बैठक के बाद ग्रामीणों के बीच हाथियों से बचाव के टॉर्च, चूल्हा एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया, ताकि वे रात्रि के समय अधिक सुरक्षित रह सकें। जनहित और जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

