बोकारो में महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सेक्टर-12 थाना इलाके के बारी कोऑपरेटिव की रहने वाली प्रियंका नामक महिला ने दिल्ली में रहने वाले पति रवितोष कुमार के साथ ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सेक्टर-12 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद पति के साथ दिल्ली चली गई।

पति मायके में फोन कर जान से मारने की धमकी भी देने लगा है

जहां पर पति के साथ ससुराल के सभी सदस्य एक कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने बच्चे के साथ मायके चली आई।

अब उनका पति मायके में फोन कर जान से मारने की धमकी भी देने लगा है। जिससे उनका पूरा परिवार परेशान हो गया है।

Share This Article