सुबोधकांत सहाय ने रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को हैदराबाद में इलाजरत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

इसके अलावा सहाय ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीच्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में ही इलाजरत रांची के सांसद संजय सेठ और सिंदरी से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने दोनों का हालचाल जाना। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सहाय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका ढ़ांढस बंधाया।

Share This Article