धनबाद पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्ठी को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: महुदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बारकी दामोदर नदी किनारे कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया।

साथ ही साथ पुलिस ने वहां रखी अवैध शराब को भी नष्ट कर दिया।

पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भट्ठी संचालक वहां से फरार हो गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे महुदा थाना प्रभारी हिरालाल तिर्की ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध भट्ठी चल रही है।

छापेमारी के दौरान सभी भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी जगहो पर लगभग 80 किलो महुआ जावा नष्ट किया गया है और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री या भठ्ठी नही चलने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही संचालकों की गिरफ्तारी की जायेगी।

इसके अलावे भाटडीह ओपी पुलिस के द्वारा भी मुरलीडीह स्थित दामोदर नदी किनारे छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां लगभग आधा दर्जन जावा महुआ के हंडियो को नष्ट किया गया। ओपी प्रभारी हेमन राम ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Share This Article