राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने कहा- हेमंत सोरेन पर धारा 19(A) के तहत की जाए कार्रवाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा BJP के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की शाम राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने मुलाकात की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा ।

ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने राज्यपाल से मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर धारा 19(ए) के तहत कार्रवाई की जाए और उन्हें मुख्यमंत्री पद से अयोग्य घोषित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवम पूर्व विधायक रामकुमार पाहन शामिल थे।

Share This Article