Homeझारखंडराष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा

राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा

spot_img

रांची: राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (National Junior Hockey Competition) के लिए 18 सदस्यीय हॉकी झारखंड टीम (Hockey Jharkhand Team) की घोषणा हुई है।

14 मई को टीम तमिलनाडु के लिए रवाना होगी। यह जानकारी शुक्रवार को हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि 18 सदस्यीय झारखंड टीम में विजय कुमार महतो, असीम आइंड, दीपक बारला, लव लाइट कुजुर, संदीप टोप्पो, रोहित बेसरा, जोसेफ टोपनो, फ्लेबियस तिर्की, असीम तिर्की ,डेविड धनवार आदि शामिल हैं।

कोनबेगी ने बताया कि 17 से 28 मई तक कोविलपत्ती तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर दो मई से रांची के बरियातू हॉकी स्टेडियम (Hockey Stadium) चल रहा था। इस कैंप में कुल 27 खिलाडी शामिल किए गए थे। इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर लगातार 12 दिनों तक चला।

सभी खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण

इस दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह एवं ललित पन्ना की उपस्थिति में मनोज प्रधान ने सभी खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने खिलाड़ियों को पेनाल्टी कॉर्नर, पेनाल्टी शूटआउट, आक्रमकता, रक्षात्मक खेल से लेकर कई तकनीकियो की बारीकी से जानकारी दी। 12 दिनों के अभ्यास के बाद इनमे से सभी फॉर्मेट में बेहतर करने वाले 18 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।

18 सदस्यीय टीम की घोषणा

हॉकी झारखंड के कार्यालय में महासचिव विजय शंकर सिंह एवं सीईओ रजनीश कुमार ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए टीम को खेल किट वितरण किया।

महासचिव विजय शंकर सिंह ने खिलाड़ियों को कहा कि आप लोग 27 खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए थे। इनमें से जो बेहतर प्रदर्शन किए हैं हम लोगों के उन्हें झारखंड से खेलने का अवसर दिया है।

झारखंड का पहला मैच 17 मई को हॉकी गोवा के साथ

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी चयनित नहीं किए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। लगातार मेहनत करते रहे आने वाले दिनों में आप अच्छा करेंगे तो आप भी जरूर टीम में शामिल किए जाएंगे।

कोनबेगी ने बताया कि झारखंड टीम शनिवार को कोविलपत्ति तमिलनाडु के लिए रवाना होगी। झारखंड का पहला मैच 17 मई को हॉकी गोवा के साथ है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...