पंचायत चुनाव 2022 : बोकारो में 726 केंद्रों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव, 2022 (Panchayat Election 2022) के प्रथम चरण में शनिवार को गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड के सभी 726 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है।

सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे।

वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम सभी मतदान केंद्रों पर किए गए है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वहां की जानकारी ले रहे हैं।

Share This Article