खूंटी के तिलमी गांव में ‘तूफ़ान’ ने मचाई भारी तबाही, कई घरों और दुकानेंके उड़े छत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा प्रखंड के तलमी गांव में संध्या लगभग 5:45 बजे अचानक आयी आंधी-तूफ़ान ने गांव में काफी तबाही मचाई।

कई लोगों के घरों की छत उड़ गयी। इससे कुद देर के लिए गांव के लोगों में अफरा—तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक इतनी तेज आंधी आयी कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया।

तेज आंधी के कारण कई घरों और दुकानों की छतें उड़कर दूर जाकर गिरी। अब कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास सिर छिपाने की जगह तक नहीं है।

झमाझम बारिश से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली

कुछ राहगीरों ने तिलमी बाजार स्थित शेड में जाकर अपना बचाव किया। आंधी से रवि साहू का अल्बेस्टर मकान किचन सेट और बेड रूम की छत को उड़ा ले गयी, वहीं प्रदीप साहू की किराना दुकान की छत भी उड़ गयी।

उमेश महतो की किराना दुकान पर पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी। राजीव कुमार राय का क्लिनिक पर डाली गिरी, वहीं राजकुमार महतो के होटल का त्रिपाल को बवंडर उड़ाकर ले गया।

इसके बाद गर्जन के साथ झमाझम बारिश से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली।

Share This Article