जमशेदपुर में दूसरी बेटी होने पर पत्नी व बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भागा पिता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर निवासी धवाचरण महतो (Dhavacharan Mahato) बेटी होने पर अपनी पत्नी व बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।

शुक्रवार को पत्नी ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर पति के गायब होने की लिखित शिकायत दी है। बताया जाता है कि सोनाली सात दिनों से दुधमुंही बच्ची के साथ अस्पताल में पति का इंतजार कर रही थी।

लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के साथ अस्पताल से बाहर निकली। अस्पताल ने मानवता का परिचय देते हुए उसका खर्च माफ कर दिया।

पति  जच्चा बच्चा को अस्पताल में छोड़ गायब हो गया

सोनाली ने करीब छह साल पहले आरआइटी थाना क्षेत्र के बोंडी के रहनेवाले धवाचरण पांडा से प्रेम विवाह किया था।

कुछ दिन बाद उसने पहली बच्ची को जन्म दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसी बीच वह पुन: गर्भवती हुई और 13 मई को आदित्यपुर स्थित मगध अस्पताल में सोनाली ने देर रात बेटी को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर उसके पति को लगी तो वह जच्चा बच्चा को अस्पताल में छोड़ गायब हो गया।

Share This Article