पूर्वी तिमोर में भूकंप, हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व एशियाई देश पूर्वी तिमोर में रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गए। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी दी है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देश पूर्वी तिमोर के निवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह तेज झटकों वाली रही। लोग सोकर भी नहीं उठ पाए थे, तेज भूकंप के झटकों ने उन्हें उठने और घरों से बाहर निकलने पर विवश कर दिया।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 नापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से से 51.4 किमी गहराई में भूकंप आया।

अत: लोगों को सावधान हो जाना चाहिए

इस कारण भारी संख्या में पेड़ गिर गए और आधारभूत ढांचे का भी नुकसान हुआ है। पिछले महीने पूर्वी तिमोर के पास ही इंडोनेशिया में भी इसी तरह का भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी थी।

पूर्वी तिमोर में भूकंप के बाद मौसम वैज्ञानिक सक्रिय हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी आने की संभावना व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह पूर्वी तिमोर में आया भूकंप जल्द ही हिंद महासागर में सुनामी पैदा करने में सक्षम हो सकता है। अत: लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।

Share This Article