Latest Newsझारखंडभाजपा ने गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

भाजपा ने गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन शनिवार को हजारीबाग (Hazaribagh) में राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि संघर्ष करना है, तब तक विराम नहीं लेना है जब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लें।

दीपक ने कहा कि अब तो हद हो गई है। मुख्यमंत्री स्वयं अपने नाम पर पत्थर की लीज ले रहे हैं। उनके भाई ने भी लीज लेने का काम किया।

उनकी साली और पत्नी ने भी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन लेने का काम किया। अति तो तब हो गई जब उनके प्रेस सलाहकार और विधायक प्रतिनिधि ने भी लीज ली।

गांव की सरकार भी भाजपा की ही सरकार होगी

दीपक प्रकाश ने आपराधिक आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान सरकार के 27 माह के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या हुई।

3741 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं और 766 नक्सली घटनाएं घटीं। राज्य की स्थिति भयावह है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र, टोले या मुहल्ले से आते हैं वहां संघर्ष जारी रखे। साथ ही भराेसा दिलाया कि आने वाला समय भाजपा का है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता यहां होने वाले संवाद को नीचे तक पहुंचाए। यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता को अपना सेल्फ एसेसमेंट करना है कि पार्टी के लिए हमने कितना किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता में आक्रोश है और इस जनाक्रोश की परिणति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है।

पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता जीत रहे हैं। अभी तो आधा चुनाव परिणाम आया है। साथ ही दावा किया कि गांव की सरकार भी भाजपा की ही सरकार होगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...