दुमका में मारपीट और छिनैती का मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस ने शनिवार को मारपीट और छिनैती का मामला दर्ज किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरूआ गांव के भुईयापाड़ा निवासी संतोष मंडल (Santosh Mandal) ने मामला दर्ज कराया है।

लिखित शिकायत में पीड़ित संतोष मंडल ने नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान निवासी कृष्णा केवट, कन्हैया सिंह, गोपाल रक्षित, प्रशांत रक्षित एवं मनोज रक्षित पर मारपीट करने के साथ नकद दो हजार रुपये और गले से एक सोने का चेन छीनने का आरोप लगाया है।

पुलिस भादवी की धारा 341,323,307,382,504/34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Share This Article