Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में हुई बारिश से बुझी टायर गोदाम में लगी आग, लगभग...

जमशेदपुर में हुई बारिश से बुझी टायर गोदाम में लगी आग, लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित टायर गोदाम में लगी भीषण आग पर पूरी तरह बुझ गई है।

रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है। अब गोदाम में पानी ही पानी है। गोदाम से धुआं भी नहीं उठ रहा है।

शनिवार रात से रविवार दिन भर प्रशासन आग बुझाने का प्रयास करता रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। गंभीर हालात को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करा दिया गया था।

उपायुक्त विजया जाधव खुद हालात पर नजर रख रही थीं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कर गोदाम मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

आग बुझाने में लगी दमकल की 45 गाड़ियां

उल्लेखनीय है कि टायर गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई थी। आग ने धीरे-धीरे प्रचंड रूप धारण कर लिया।

हालात यह हैं कि रविवार शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।

लोग घर और दुकान खाली कर रहे थे। आग बुझाने में दमकल की कुल 45 गाड़ियों को लगाया गया था।

माना जा रहा है कि आग से जेके टायर कंपनी को लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे सारे टायर पूरी तरह से जल कर रख हो गए हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...