HomeUncategorizedरालोद प्रमुख जयंत ने किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

रालोद प्रमुख जयंत ने किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने सोमवार को रालोद और सपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन कर दिया। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के साथ हमारा गठबंधन कायम है और कायम रहेगा।

जिस तरह हम मिलकर विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़े उससे हमारा गठबंधन मजबूत हुआ है। राज्यसभा प्रत्याशी बनाने के लिए मैं अखिलेश यादव व सपा कार्यकतार्ओं का आभार प्रकट करता हूं।

उन्होंने कहा कि उनको उच्च सदन में भेजे जाने का चुनाव अखिलेश यादव ने खुद लिया और बड़ा दिल दिखाया है।

लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग लोकसभा का चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। हम सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर लड़ेंगे।

यूपी के लिए राज्यसभा की कुल 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा को सात और सपा को तीन सीटें मिलना तय है, जबकि 11 वीं सीट के लिए दोनों दलों के बीच संघर्ष होगा। सपा की तरफ से कपिल सिब्बल और जावेद अली नामांकन कर चुके हैं।

विधायकों के संख्या बल के हिसाब से समाजवादी पार्टी तीनों सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो गई है। भाजपा ने भी रविवार को अपने छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...