Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedअरुण धूमल ने BCCI अध्यक्ष पद से गांगुली के इस्तीफे की खबरों...

अरुण धूमल ने BCCI अध्यक्ष पद से गांगुली के इस्तीफे की खबरों को किया खारिज

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस बारे में कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने आईएएनएस को बुधवार को जानकारी दी है।

गांगुली द्वारा ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद से कयासों की शुरुआत हुई, जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई हैं कि भारत के पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

गांगुली ने ट्वीट किया, 1992 में क्रिकेट के साथ मेरी यात्रा की शुरुआत हुई, 2022 में अब तक 30 वर्ष हो चुके हैं। तब से, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

गांगुली अभी भी हैं बीसीसीआई के अध्यक्ष

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिया है। मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे इस यात्रा का हिस्सा रहे, मेरा समर्थन किया और मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने में मदद की।

पोस्ट (Post) के तुरंत बाद खबरें सामने आईं कि गांगुली राजनीति की दुनिया में कदम रख रहे हैं और उन्होंने इसी कारण से बीसीसीआई अध्यक्ष के पद को छोड़ने का फैसला किया था।

हालांकि, धूमल ने स्पष्ट रूप से इस रिपोर्ट का खंडन किया और इसे गलत खबर बताया। कोषाध्यक्ष ने कहा, वह अभी भी बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं।

गांगुली को 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। बीसीसीआई में कार्यभार संभालने से पहले, भारत के पूर्व कप्तान बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...