राज्यपाल रमेश बैस से दो कुलपति और ग्रामीण विकास बैंक के प्रभारी ने की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक झारखंड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी विनोद कुमार विष्ट ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विष्ट ने संस्था की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया।

राज्यपाल से दुमका सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोना झरिया मिंज (Dr. Sona Jharia Minj) ने राज भवन में भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

वहीं दूसरी ओर राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस से बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना (Dr Indranil Manna) ने राज भवन में भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

Share This Article