बिहार

बिहार में ‘अग्निपथ’ पर बवाल, 51 ट्रेनों का परिचालन ठप, 34 निरस्त

प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया, सड़क पर भी जमकर बवाल हुआ, इस दौरान 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से रेल यातायात बाधित रहा, रेलवे को 34 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी

पटना: बिहार में केंद्र सरकार (Central government) की सेना बहाली योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में गुरुवार को दूसरे दिन दिनभर उग्र प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों (Trains) को आग के हवाले कर दिया। सड़क पर भी जमकर बवाल हुआ। इस दौरान 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से रेल यातायात बाधित रहा। रेलवे को 34 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी।

पूर्व मध्य रेलवे (सीपीआरओ) बी कुमार ने बताया कि चार रेल डिवीजन के आठ रेल रूटों को बाधित किया गया। इसमें दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, समस्तीपुर और सोनपुर रेल डिवीजन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद 3:30 बजे तक सभी रेल रूट को क्लियर कर लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों को हटा दिया गया और ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान कुल 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ये ट्रेनें जहां-तहां रुकी रहीं। उग्र प्रदर्शन को देख पूर्व मध्य रेलवे ने आज की कुल 34 ट्रेनों को अब तक कैंसिल कर दिया है।

आठ ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है, जबकि 17 जून की एक ट्रेन को भी कैंसिल कर दिया गया है।

कुमार ने बताया कि सुबह प्रदर्शनकारियों (protesters) ने सबसे पहले पटना-गया रूट पर जहानाबाद में ट्रेन परिचालन को बाधित किया।

सुबह 10 बजकर 08 मिनट तक यातायात ठप रहा। अप और डाउन की कुल पांच ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से बेला स्टेशन पर प्रदर्शन शुरू हुआ और ट्रेनों को रोका गया।

किस रेल मंडल में कितनी ट्रेनें हुईं प्रभावित

सोनपुर रेल डिवीजन

बरौनी-कटिहार (Barauni-Katihar) रूट पर नारायणपुर में सुबह 10:10 से और खगडि़या व थाना बिहपुर में सुबह 10:20 बजे से ट्रेनों को रोका गया है। इस रूट पर 6 ट्रेनें रुकी थी।

सुबह 10:10 बजे से खरीक स्टेशन पर 05263 रुकी थी।

सुबह 9:45 बजे से थाना बिहपुर स्टेशन पर 13163 रुकी थी।

सुबह 10:20 बजे से खगड़िया स्टेशन पर 28181 रुकी थी।

सुबह 10:22 बजे से थाना बिहपुर स्टेशन पर 15633 रुकी थी।

सुबह 9:48 बजे से थाना बिहपुर स्टेशन पर 13163 रुकी थी।

सुबह 10:10 बजे से खरीक स्टेशन पर 05263 रुकी थी।

सुबह 10:40 बजे से लखमिनियां स्टेशन पर 03316 रुकी थी।

सुबह 11:10 बजे से बेगूसराय स्टेशन पर 13228 रुकी थी।

सुबह 10:50 बजे से न्यू बरौनी जंक्शन स्टेशन पर 15623 रुकी थी।

सुबह 11:20 बजे से बरौनी स्टेशन पर 13206 रुकी थी।

सुबह 10:30 से उमेश नगर स्टेशन पर 03474 रुकी थी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल

डीडीयू-गया रेल रूट पर भभुआ में सुबह 10:30 बजे से युवकों का प्रदर्शन शुरू हुआ। जो दोपहर 1 बजकर 05 मिनट तक चला।

सुबह 10:44 बजे से दुर्गावती स्टेशन पर 12802 रुकी थी।सुबह 10:55 बजे से डीडीयू स्टेशन पर 19483 रुकी थी।सुबह 10:25 बजे से सासाराम स्टेशन पर 03672 रुकी थी।

दानापुर रेलमंडल

पटना -गया रुट (Patna – Gaya Route) के बाधित होने की वजह से 13347 पलामू एक्सप्रेस मखदूमपुर गया स्टेशन पर सुबह 7:23 से 10:30 बजे तक।बक्सर में सुबह 8:05 से 03294 पैसेंजर स्पेशल सुबह 8:05 बजे से 12:18 बजे तक रुकी रहीं।

डीडीयू में सुबह 9:10 बजे से 20802 रुकी रही।

आरा में सुबह 8:52 बजे से 13209 कौरिया हॉल्ट पर रुकी है।

12365 जनशताब्दी एक्सप्रेस नदवां स्टेशन पर सुबह 7:02 से 10:19 बजे तक।

03337 मेमू स्पेशल तरेगना स्टेशन पर सुबह 7:28 बजे से 10:52 बजे तक।

03264 पैसेंजर स्पेशल टेहटा स्टेशन पर सुबह 6:43 बजे से 10:52 बजे तक।

03335 पैसेंजर स्पेशल जहानाबाद स्टेशन पर सुबह 6:50 बजे से 9:50 बजे तक।

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन स्पेशल तरेगना स्टेशन पर खड़ी रहीं।

03370 पैसेंजर स्पेशल बेला स्टेशन पर सुबह 11:30 बजे से खड़ी रहीं।

दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रूट के तीन स्टेशनों पर प्रदर्शन हुआ। जो अब तक जारी है। सबसे पहले सुबह 8:25 बक्सर, फिर 8:58 पर आरा और इसके बाद 9:10 बजे बरुणा स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।

समस्तीपुर रेल मंडल

सहरसा-मानसी रेल रूट पर सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर सहरसा (Sarhasa) में प्रदर्शन शुरू हुआ। इसके बाद इस डिवीजन के मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रूट पर सुबह 11:08 मिनट पर प्रदर्शन शुरू हो गया।

सुबह 6:46 बजे से सहरसा स्टेशन पर 12553 रुकी थी।

सुबह 7:15 बजे से सहरसा स्टेशन पर 12567 रुकी थी।

सुबह 9 बजे से सहरसा स्टेशन पर 02563 रुकी थी।

सुबह 7:45 बजे से सहरसा स्टेशन पर 05275 रुकी थी।

सुबह 7:45 बजे से सहरसा स्टेशन पर 05509 रुकी थी।

सुबह 10 बजे से सहरसा स्टेशन पर 05221 रुकी थी।

सुबह 9:45 बजे से बदला घाट स्टेशन पर 15284 रुकी थी।

सुबह 6:30 बजे से सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर 05276 रुकी थी।

सुबह 8:03 बजे से दौरम मधेपुरा स्टेशन पर 05239 रुकी थी।

सुबह 10:25 बजे से सुपौल स्टेशन पर 05545 रुकी थी।

सुबह 11:10 बजे से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर 19038 एक्सप्रेस रुकी थी।

सुबह 11:20 बजे से सेमरा स्टेशन पर 13022 एक्सप्रेस रुकी थी।

सुबह 11:35 बजे से सगौल स्टेशन पर 12558 एक्सप्रेस रुकी थी।

सुबह 11:30 बजे से मझौलिया स्टेशन पर 05258 रुकी थी।

सुबह 11:35 बजे से मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 12557 एक्सप्रेस रुकी थी।

दोपहर 12:20 बजे से मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 05257 रुकी थी।

समस्तीपुर-बरौनी रेल रूट पर दलसिंह सराय में सुबह 9 बजकर 27 मिनट से रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू हुआ।

सुबह 9:27 से दलसिंह सराय स्टेशन पर 15910 एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।

सुबह 10:04 से समस्तीपुर स्टेशन पर 12204 एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।

सुबह 10:05 से उजियारपु स्टेशन पर 15096 एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।

सुबह 10:45 से बछवारा स्टेशन पर 15231 एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।

सुबह 10:55 से बरौनी स्टेशन पर 15553 ट्रेन रुकी थी।

सुबह 11:34 से खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर 05204 ट्रेन रुकी थी।

सुबह 11:34 से ढ़ोली स्टेशन पर 11123 ट्रेन रुकी थी।

सुबह 11:30 से बरौनी स्टेशन पर 17007 ट्रेन रुकी थी

इन 34 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

13250 – भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

12567 – सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस

12568 – पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस

15283 – मनिहारी-जयनगर एक्सप्रेस

03203 – पटना- डीडीयू मेमू पैसेंजर स्पेशल

03277 – दानापुर – रघुनाथपुर पैसेंजर स्पेशल

03278 – रघुनाथपुर-पटना पैसेंजर स्पेशल

05243 – सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

035275 – सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

05221- सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

05278 – समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल

05511- समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल

05257 – मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल

03373 – पटना-गया पैसेंजर स्पेशल

03340 – गया-पटना पैसेंजर स्पेशल

03365 – पटना-गया पैसेंजर स्पेशल

03338 – गया-पटना पैसेंजर स्पेशल

05548 – सहरसा-लहेरियासराय पैसेंजर स्पेशल

05547 – लहेरियासराय- सहरसा पैसेंजर स्पेशल

05287 – मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल

05534 – जयरनगर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल

05533- दरभंगा-जयनगर पैसेंजर स्पेशल

05292- समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल

05277 – सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

05264 – समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर स्पेशल

05593- समस्तीपुर – जयनगर पैसेंजर स्पेशल

05594 – जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

05536 – जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल

05509 – सहरसा-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल

13227 सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस

13164 सहरसा-सियालदह एक्सप्रेस

02563 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस

15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस

05241 सोनपुर-पंचदेवरी हॉल्ट पैसेंजर स्पेशल

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker