HomeUncategorizedPM मोदी ने मन की बात के 90वें एपिसोड के लिए लोगों...

PM मोदी ने मन की बात के 90वें एपिसोड के लिए लोगों से विषयों पर मांगे सुझाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मन की बात के अगले एपिसोड के लिए लोगों से अपने विचार शेयर करने को कहा है।

26 जून को उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम के 90वें एपिसोड के लिए विचारों को माई जीओवी वेबसाइट या नमो ऐप के जरिए शेयर किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, खुशी है कि इस महीने की 26 तारीख को होने वाली मन की बात के लिए कई सुझाव और विचार मिल रहे हैं। अपने विचार माई जीओवी या नमो ऐप पर जरूर रखें।

माई जीओवी ने कहा…

माई जीओवी ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

सरकारी वेबसाइट (Official website) ने कहा, आने वाले मन की बात एपिसोड में जिन विषयों या मुद्दों पर आप प्रधानमंत्री से बात करना चाहते हैं, उन पर अपने सुझाव हमें भेजें।

इस ओपन फोरम में अपने विचार साझा करें या टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी डायल कर सकते हैं। आप प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ मैसेज प्रसारण का हिस्सा बनेंगे।

माई जीओवी ने कहा, आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और SMS में आए लिंक को क्लिक कर सीधे प्रधानमंत्री (Prime minister) को अपने सुझाव दे सकते हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...