झारखंड में 32 पुलिसकर्मियों का तबादला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) ने 32 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। तबादले के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन देने वाले 158 पुलिसकर्मियों का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है।

बताया गया कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में 190 पुलिसकर्मियों ने दूसरे जिलों में तबादले के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय में समीक्षा की गयी। इसके बाद सिर्फ 32 पुलिस कर्मियों का ही तबादला किया गया। बाकी आवेदन रिजेक्ट कर दिये गये।

तबादला किए गए पुलिसकर्मियों…

तबादला (Transfer) किए गए पुलिसकर्मियों में लखीराम सोरेन, बिंदु देवी, सुकरु उरांव, उपेंद्र कुमार सिंह, सखीचंद्र यादव, शाहिद चांद, रवि कुमार, सोनू कुमार, दुलारी बारला, राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार, रूबेंद्र हेंब्रम, रेखा कुमारी, चंदन पासवान, आनन्द शिव कुमार, संजली देवी, शुभ्रा घोष, कमलेश दांगी, अमर राज, मनोज पासवान, सानिष कुमार, पूजा कुमारी, संजय नारायण सिंह, राबड़ी कुमारी, कविता कुमारी, मुकेश कुमार ओझा, लखन लाल, उमेश यादव, नरसिंह हेंब्रम, मेहुल कुमार और नवीन कुमार निलेश कुमार शामिल हैं।

Share This Article