Homeबिहारबेगूसराय में NH-31 पर हुए हादसों में दो की मौत, आठ घायल

बेगूसराय में NH-31 पर हुए हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Published on

spot_img

बेगूसराय: राष्ट्रीय उच्च पथ (NH31) के बेगूसराय-खगड़िया (Begusarai-Khagaria) खंड पर गुरुवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं, आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक घायल को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि शेष घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल (Begusarai Sadar Hospital) में सही तरीके से इलाज नहीं होने के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया है।

पहली घटना जिला मुख्यालय के डायमंड पेट्रोल पंप महमदपुर (Diamond Petrol Pump Mehmadpur) के समीप की है। जहां कि रात करीब 12 बजे सूजा से मोटरसाइकिल से तिलरथ मोसादपुर बारात जा रहे दो युवकों को अनियंत्रित पिकअप भान ने पीछे से ठोकर मार दिया।

जिसमें सूजा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामाशीष साह के पुत्र आलोक कुमार की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, पूर्व मुखिया त्रिभुवन राय के पुत्र बाइक चालक विकास कुमार की हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया, जहां कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप की है। जहां की तेघड़ा से बारात में शामिल होकर आहोक रजौड़ा लौट रहे बोलेरो ने NH-31 फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया।

जिसमें रजौड़ा निवासी राजीव झा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रजौड़ा निवासी नीरज यादव, पिंटू झा, मुन्ना झा, माधो ठाकुर, जज झा, ब्रजेश झा एवं चिंटू पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गए।

करीब तीन बजे बोलेरो चालक ने ट्रक में ठोकर मार दिया

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सही तरीके से इलाज नहीं होने के कारण शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे परिजन सभी को लेकर निजी अस्पताल चले गए, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार को अहले सुबह हुए इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घायलों ने बताया कि रात में सभी लोग रजौड़ा से तेघड़ा बारात गए थे, बरात में शामिल होने के बाद लौटने के दौरान बोलेरो (Bolero) पर सवार सभी लोगों को नींद आ गई, नींद के कारण अहले सुबह करीब तीन बजे बोलेरो चालक ने ट्रक में ठोकर मार दिया।

ठोकर लगने की जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने सभी को निकाल कर अस्पताल (Hospital) भेजा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...