JMM की बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने पर हुई चर्चा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) विधायक दल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई।

बैठक की अध्यक्षता झामुमो सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने की। बैठक में झामुमो (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी मौजूद थे।

बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने पर चर्चा हुई लेकिन उम्मीदवार के नाम पर सहमति नहीं बनी।

बैठक में लगभग सभी विधायक थे मौजूद

बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक नलिन सोरेन (Nalin Soren) ने कहा कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे।

पार्टी के कुछ ग्रिवांसेज हैं, इस पर वे गृह मंत्री के पास अपनी बात रखेंगे। उसके बाद ही पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार (presidential candidate) को समर्थन देने का फैसला लेगी। बैठक में झामुमो के सांसद और लगभग सभी विधायक मौजूद थे।

Share This Article