झारखंड के कई इलाकों में Yellow Alert जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में अगले दो दिनों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि 29 जून को कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के मौसम को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा जिला में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य (State) में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 82.6 मिमी रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा चाईबासा में 67.4, खरसावां में 50.0, अड़की में 41.0, खलारी में 35.0, हजारीबाग और बुढ़मू में 35.0, बड़कागांव में 32.0, चक्रधरपुर में 25.2, रामगढ़ में 24.4, बालूमाथ में 22.8, तिलैया में 19.4, कुडू में 18.2 मिमी बारिश हुई।

बात दें कि रांची में तीन दिन पहले झमाझम बारिश हुई, लेकिन इसके बाद अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। हालांकि मानसून (monsoon) ने राज्य में दस्तक दे दी है।

Share This Article