Latest NewsUncategorizedराष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों की नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई: राहुल...

राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों की नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई: राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो अलग विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।

राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये दो अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है।

एक तरफ नफरत है और एक तरफ भाईचारा और देश की भावना है। पूरा विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पास 17 दलों का समर्थन है। इस लिए सिन्हा और सत्ता पक्ष के उम्मीदवार के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।

18 जुलाई को मतदान और मतगणना 21 जुलाई को होगी

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने आज नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार समेत विभिन्न विपक्षी दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) में महासचिव पीसी मोदी के समक्ष सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

सिन्हा का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। मुर्मू ने गत 24 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...