HomeUncategorizedकिसान मोर्चा से जुड़े दर्जनों सोशल मीडिया खातों पर लगी पाबंदी का...

किसान मोर्चा से जुड़े दर्जनों सोशल मीडिया खातों पर लगी पाबंदी का SKM ने किया विरोध

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा (Kisan Morcha) ने बयान जारी कर केंद्र सरकार पर किसान आंदोलन से संबंधित सोशल मीडिया खातों पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाया है।

SKM का कहना है कि वह केंद्र सरकार के निर्देश पर लगी पाबंदियों का कड़ा विरोध व निंदा करता है, बिना किसी चेतावनी के किसान मोर्चा से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल समेत करीब एक दर्जन ट्विटर अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा मांग की है कि किसान-मजदूर (Farmer-labourer) की बुलंद आवाज किसान एकता मोर्चा व ट्रैक्टर टू ट्विटर समेत तमाम ट्विटर अकाउंट, जिन्हें अलोकतंत्रिक व अतार्किक रूप से बंद किया गया है, उन्हें बहाल किया जाए।

एसकेएम ने कहा…

SKM ने कहा, जिन सोशल मीडिया अकाउंट पर पबंदी लगी उनमें ट्रैक्टर टू ट्विटर (tractor to twitter) जैसे महत्वपूर्ण एकाउंट भी है।

इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार (Central government) ने यह किसान-विरोधी कदम उठाने के लिए आपातकाल के दिन को ही चुना।

25, 26 जून 1975 की रात, जब देश में आपातकाल लगाई गई थी, भारत के लोकतंत्र में एक काला दिवस माना जाता है।

ठीक उसी तरह आज भाजपा ने सरकार से सवाल करने वाले इन अकाउंटों की आवाज बंद करने के लिए ट्विटर पर दबाव बनाया है, जिससे ट्विटर (Twitter) ने इन अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...