तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आया, महाराष्ट्र की महिला की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुप्तकाशी (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

यह हादसा गौरीकुंड से सोनप्रयाग (Gaurikund to Sonprayag) के बीच मुनकटिया में हुआ। मलबे में दबे वाहन को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला।

इस हादसे में जान गंवाने वाली पुष्पा देवी (62) महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। केदार घाटी में पिछले पांच दिन से भारी बरसात हो रही है। संपर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन (landslide) हो रहा है।

Share This Article