झारखंड के मुख्य सचिव की बेटी की सिरदर्द के बाद दिल्ली में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Jharkhand Chief Secretary Sukhdev Singh) की बेटी का दिल्ली में मौत हो गई।

18 वर्षीय सुखदेव सिंह की बेटी दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity university) से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की शिकायत होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध हैं।

हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया

सुखदेव की बेटी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। हेमंत ने ट्वीट कर लिखा है कि बिटिया के आकस्मिक निधन की दु:खद खबर सुनकर स्तब्ध हूं।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दु:ख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।

बता दें कि सुखदेव सिंह की बेटी का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। बेटी की उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है।

Share This Article