Homeक्राइमदेवघर में बुजुर्ग दंपति ने बेटे व बहू पर लगाया डायन प्रताड़ना...

देवघर में बुजुर्ग दंपति ने बेटे व बहू पर लगाया डायन प्रताड़ना का आरोप

Published on

spot_img

देवघर: अनुमंडल के बुढई थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हाजोर गांव (Kalhajor Village) निवासी वकील पंडित ने अपने बेटे और बहू पर डायन प्रताड़ना का मामला दर्ज (witch harassment case registered) कराया है।

बुजुर्ग वकील पंडित ने पुलिस को दी गई शिकायत कर कहा है कि विगत 29 जून को वह दिन में 11 बजे अपनी पत्नी पूर्णी देवी के साथ बैठे थे। इसी बीच उनका बेटा नंदकिशोर पंडित और उसकी पत्नी फुलमनी देवी घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे।

बेटा और बहू अपनी मां पूर्णी देवी को डायन कहकर प्रताड़ित करने लगे। वह इतने से नहीं माने, इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही

जख्मी पत्नी को वे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मधुपुर ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया।

सदर अस्पताल से इलाज कर वापस घर लौटने पर पुनः 4 जुलाई को बेटा नंदकिशोर पंडित और उसकी पत्नी फुलमनी देवी उन्हें हत्या करने की धमकी देने लगे।

पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटा व बहू की करतूतों से राहत दिलाने के लिए उनके खिलाफ प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...