HomeUncategorizedजापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में द्रौपदी मुर्मू...

जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता दौरा रद्द

Published on

spot_img

कोलकाता:   राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का शनिवार को कोलकाता का निर्धारित दौरा पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रीय शोक मनाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया है।

दरअसल, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले के बाद आबे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट द्वारा शनिवार सुबह एक प्रेस बयान जारी किया गया, जिसमें मीडिया को द्रौपदी मुर्मू का दौरा रद्द होने के बारे में सूचित किया गया। साथ ही कहा गया कि यह दौरान अब किसी और दिन तय किया जाएगा।

राज्य में 69 निर्वाचित पार्टी विधायकों के साथ करनी थी बैठक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में, 9 जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक (one day national mourning) मनाने के चलते एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सभी कार्यक्रम 9 जुलाई, 2022 के लिए रद्द कर दिए गए हैं।

मूल कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू को राज्य में 69 निर्वाचित पार्टी विधायकों के साथ एक बैठक करनी थी। उनके पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) के जाने की भी संभावना थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...