नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन कोरोना संक्रमित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन (Amartya Sen) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह इस समय 89 साल के हैं।

अमर्त्य सेन महामारी के कारण अपने पैतृक घर नहीं आ पाए थे। वह इसी महीने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर-शांतिनिकेतन स्थित प्रतिचि अपने घर आए थे।

सेन के एक करीबी सहयोगी ने कहा, COVID-19 सावधानियों को बरतते हुए वह ज्यादा लोगों से नहीं मिल रहे थे। वह 10 जुलाई, 2022 को लंदन जाने वाले थे, लेकिन Covid से संक्रमित होने के कारण उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया।

देश की जनता से एकजुट रहने की अपील की

डॉक्टरों की एक टीम लगातार सेन के स्वास्थ्य की निगरानी (Health monitoring) कर रही है और ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

हाल ही में, वह शहर के उत्तरी बाहरी इलाके के साल्ट लेक में अमर्त्य अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन में भाग लेने के लिए कोलकाता में थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने देश की जनता से एकजुट रहने की अपील की थी।

सेन ने कहा, भारत एक ऐसा देश है जो ऐतिहासिक रूप से उदार रहा है। सभी को एक साथ काम करने की जरूरत है और इसलिए मैं चाहता हूं कि लोग एकजुट रहें।

Share This Article