Latest Newsझारखंडगिरिडीह में नवादा से शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, एक...

गिरिडीह में नवादा से शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, एक की मौत, तीन महिलाएं घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह : गांवा थाना इलाके के केंदुआडीह गांव में शनिवार की सुबह कार पलटने से कार में सवार प्रभात कुमार बरनवाल (Prabhat Kumar Barnwal) की मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड गांव के रहने वाले थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायलों को गांवा के स्वास्थ केंद्र लेकर गए।

इसमें प्रभात के मौत (Death) की पुष्टि स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर काजिम खान ने किया। दो महिलाओं की हालात गंभीर देख कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार तिसरी के गम्हरियाटांड गांव निवासी प्रभात बरनवाल अपने परिवार के साथ बिहार के नवादा एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

शनिवार की अहले सुबह सभी अपने गाड़ी से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में प्रभात के परिवार के कविता देवी, पूनम देवी, मीरा बरनवाल के साथ कार का चालक भी था।

नवादा से लौटने के क्रम में गाड़ी जब गांवा के केंदुआडीह गांव के समीप पहुंचा, तो ड्राइवर गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिसे गाड़ी एक खेत में पलट गई।

इस दौरान प्रभात की मौत मौके पर हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल में जुटे और घायलों को तुरंत स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां से दो महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर (Sadar Hospital Refer) कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...