खूंटी में सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में ईद उल अजहा (Eid Ul Azha) का त्योहार रविवार को भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

जिला मुख्यालय में कर्रा रोड स्थित जामा मस्जिद, जन्नत नगर स्थित छोटी मस्जिद और पाशा कॉलोनी स्थित मस्जिद ए जोहरा में विशेष नमाज अदा की गयी।

नमाजियों ने खूंटी सहित देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी (Prayed for happiness and peace)। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान गये और पुरखों के कब्र पर फातिहा अदा की।

मान्यता के अनुसार पैगंबर हजरत ने दी थी पहली कुर्बानी

जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम (Prophet Hazrat Ibrahim Alaihis Salam) ने पहली कुर्बानी दी थी। तभी से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

Share This Article