झारखंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने भी किया मतदान

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड से चुनी गयी महिला राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी (Rajya Sabha MP Dr Mahua Maji) ने सोमवार को शपथ ग्रहण किया।

महुआ माजी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से राज्यसभा पहुंची है। माजी ने शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने महुआ माझी को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

CM ने कहा कि आप संसद में झारखंड के गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, युवा, महिला और किसान से जुड़े मुद्दों को उठाते रहें, यही आशा करता हूं।

महुआ माजी ने राष्ट्रपति चुनाव में किया मतदान

शपथ लेने के बाद JMM सांसद ने Presidential Election के लिए राज्यसभा में ही मतदान किया। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के दिये निर्देश के तहत महुआ माजी ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है।

Share This Article