Homeक्राइमपलामू में यहां एक महिला व पुरुष के बीच हुई जमकर मारपीट...जानें...

पलामू में यहां एक महिला व पुरुष के बीच हुई जमकर मारपीट…जानें वजह

Published on

spot_img

मेदिनीनगर : शहर के अति व्यस्ततम इलाके में शुमार कचहरी स्थित पलामू जिला समाहरणालय परिसर (Palamu District Collectorate Complex) में जहां DC और SP समेत तमाम आला अधिकारियों के कार्यालय हैं, उसी परिसर में मंगलवार को एक महिला और पुरुष आपस में भिड़ गये।

इस घटना में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 20 मिनट चले दोनों के बीच चले विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर दी है। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने हंगामे को शांत कराया।

बताया जाता है कि महिला पलामू कचहरी परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के कागजात बनवाने पहुंची थी। इस दौरान सुरेश तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने महिला के साथ गलत हरकत की।

महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद सुरेश भागने लगा और महिला उसका पीछा करने लगी।

महिला ने पुरुष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुरुष ने भी जवाब में थप्पड़ जड़े

कोर्ट कैंपस से भाग रहे सुरेश तिवारी (Suresh Tiwari) को महिला ने दौड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सुरेश ने भी इसके जवाब में महिला पर थप्पड़ बरसाते हुए उससे जमकर पिटाई की।

महिला के हाथ में छाता था तो महिला ने छाता से उसकी मरम्मत कर दी। विवाद के शांत होने के बाद आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया और इस तमाशा को देख रहे लोग भी धीरे-धीरे अपने काम की ओर रूख करते हुए चलते बने।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...