Homeझारखंडझारखंड : NCPCR के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भेजा...

झारखंड : NCPCR के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भेजा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड के उर्दू स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) देने मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) गंभीर है।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Chief Secretary Sukhdev Singh) को पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्य सचिव से 10 दिनों के अंदर जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।

आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के शिकायत के बाद की है। आरती कुजूर ने आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि झारखंड के कुछ जिलों में सरकारी विद्यालयों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी घोषित किया है। ऐसा करने से समाज एवं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों बीच विद्वेष फैलेगा।

मुख्य सचिव 10 दिनों में भेजें जांच रिपोर्ट

आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights) देश के बाल अधिकारों और संबंधित मामलों के रक्षण और संरक्षण के लिए काम करता है।

इस तरह की शिकायत आयोग को गढ़वा जिले के संबंध में पहले भी प्राप्त हुई है। इसको लेकर भी जिलाधिकारी गढ़वा को जांच के लिए पत्र भेजा गया है।

मगर अब तक कोई रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इस संबंध में आयोग कार्य कर रही है। इस मामले पर प्रकाश डालते हुए मुख्य सचिव (chief Secretary) जांच कराकर 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट भेंजे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...