किसी आदिवासी महिला का राष्ट्रपति पद को सुशोभित करना साधारण बात नहीं: अर्जुन मुंडा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के देश की 15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में एक नया अध्याय जुट रहा है, जब पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के जनजातीय समाज से चुने हुए राष्ट्रपति के लिए अपने गौरवमय इतिहास (Glorious History) में नया अध्याय लिखा जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि यह कोई साधारण बात नहीं हैं। वर्षो के बाद देश के कोने-कोने में रहने वाले करोडों लोग इस सपने को पूरा होता देख रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति (President) को बधाई देते हुए देशवासियों को शुभकामना दी।

Share This Article