कोल्हापुर में Swine Flu से महिला की मौत, मुंबई में 11 मरीज इलाजरत, सतर्क रहने की अपील

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र में Corona के बाद अब स्वाईन फ्लू (Swine Flu) का संकट गहराता जा रहा है। कोल्हापुर जिले में स्वाईन फ्लू से गुरुवार को एक महिला की मौत हुई है तथा अन्य छह संक्रमितों का इलाज जारी है।

मुंबई में इस समय 11 स्वाईन फ्लू के मरीज इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने Swine Flu के प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार कोल्हापुर के पाचगांव इलाके में मालूताई कांबले (66) Swine Flu संक्रमित पाई गई थी, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में 15 जुलाई को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मालूताई की गुरुवार को मौत हो गई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक छह Swine Flu के मरीजों का इलाज जारी है। स्वाईन फ्लू की रोकथाम के उपाय किए गए हैं, साथ ही Swine Flu मरीजों के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। जिले में सभी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क होकर कर रहा है काम

इसी तरह मुंबई नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मुंबई में अब तक 11 स्वाईन मरीजों का इलाज जारी है। जून महीने में मुंबई में दो Swine Flu के मरीज पाए गए थे।

मुंबई नगर निगम की ओर से स्वाईन फ्लू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पालघर में पिछले सप्ताह 9 वर्षीय बच्चे की स्वाईन फ्लू से मौत हुई थी।

इसलिए मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग (Health Department) सतर्क होकर काम कर रहा है। संक्रमित रोग विशेषज्ञ डॉ. वसंत नागवेकर ने बुखार, बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने वाले मरीजों को Swine Flu की जांच करवाने की अपील की है।

Share This Article