Latest NewsUncategorizedAxis Bank का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 4,125 करोड़...

Axis Bank का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 4,125 करोड़ रुपये पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के Axis Bank का चालू वित्त वर्ष (Current Financial Year) की पहली जून में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ करीब दोगुना होकर 4,125 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे कर्जों के अनुपात में गिरावट से बैंक का मुनाफा (Profit) बढ़ा है।

Axis Bank ने सोमवार को शेयर बाजारों (Share Markets) को तिमाही नतीजों की जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में Bank ने 2,160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में Bank की कुल आय बढ़कर 21,727.61 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 19,361.92 करोड़ रुपये रही थी।

Bank की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार आया

बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर कुल कर्ज के 2.76 प्रतिशत पर आ गईं जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह अनुपात 3.85 प्रतिशत था।

Axis Bank का शुद्ध NPA यानी फंसा कर्ज भी एक साल पहले के 1.20 प्रतिशत की तुलना में घटकर 0.64 प्रतिशत पर आ गया। इस तरह Bank की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार आया है।

इसका नतीजा यह हुआ है कि Bank का Taxes and Contingencies से इतर वित्तीय प्रावधान कई गुना गिरकर 359.36 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,302 करोड़ रुपये रहा था।

एकीकृत आधार पर Bank का शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 4,389.22 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2,374.50 करोड़ रुपये रहा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...