झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्थापना दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के दिन ही 2000 में झारखंड का गठन हुआ था। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म खूंटी स्थित उलिहातू गांव में 1875 में हुआ था, जबकि मृत्यु 1900 में हुई थीं। भगवान बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ के नाम से भी जानते हैं। स्थापना दिवस के मौके पर रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन यानी सचिवालय को भव्य तरीके से सजाया गया है।

इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा ‘आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। झारखंड स्थापना के भी 20 साल हो गए हैं, राज्य भी जवान हुआ है, नाबालिग से साबलिक हो जाता है। आज सभी राज्यवासी को शुभकामना देता हूं, राज्य को सशक्त बनाएं।

मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की समाधी पर पुष्प अर्पित करने के बाद बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद वह जैप ग्राउंड के अलंकरण परेड में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि जब बिहार से झारखंड अलग हुआ था, तो उस वक्त केंद्र में एनडीए सरकार थी। अटल बिहार वाजपेयी तात्कालीन प्रधानमंत्री थे। उसी वर्ष बिहार से झारखंड, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ था। तीनों राज्य को अलग हुए कुल 20 वर्ष हुए हैं।

Share This Article