बिहार के छह जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में वज्रपात (Thunderclap) से कैमूर में 03, गया में 03, नवादा में 02, रोहतास में 01, बक्सर में 01 एवं बांका में 01 व्यक्ति की मौत हो गई है।

वज्रपात (Thunderclap) से हुई मौत पर CM Nitish Kumar ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

CM ने लोगों से की अपील मौसम खराब होने पर सतर्कता बरतें

CM ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। CM ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। CM ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें ।

खराब मौसम होने पर वज्रपात (Thunderclap) से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Share This Article