HomeUncategorizedचिराग पासवान ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा कर विधान सभा...

चिराग पासवान ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा कर विधान सभा चुनाव कराने की मांग

Published on

spot_img

नई दिल्ली/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने पटना में राज्यपाल से मुलाकात कर CM पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के बाद Media से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी Party की बैठक में सबकी यह राय थी कि NDA का साथ छोड़ना चाहिए इसलिए उन्होंने NDA के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री (CM) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Bihar में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए: चिराग पासवान

वहीं दूसरी तरफ उनके कट्टर विरोधी चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दिल्ली में Press Conference कर यह मांग की है कि Bihar में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

LJP ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दलित राजनीति के दिग्गज नेता माने जाने वाले स्वर्गीय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाकर नए जनादेश के लिए नए सिरे से विधान सभा चुनाव कराए जाने चाहिए।

देश की राजधानी Delhi में Media से बात करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा सबसे ऊपर है और इन्होंने 2015 और 2020 दोनों जनादेश का अपमान किया है।

चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने जार्ज फर्नाडीस, शरद यादव, प्रशांत किशोर, उपेंद्र कुशवाहा और RCP Singh के साथ-साथ सबको धोखा देने का काम किया है और अब जिनके साथ (RJD) जा रहे हैं उन्हें भी धोखा देंगे।

जनादेश के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए

Chirag ने बिहार में एक बार फिर से जोड़-तोड़ के जरिए सरकार गठन का विरोध करते हुए यह मांग कि राज्य में फिर से जनादेश के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए।

उन्होंने Nitish को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि ये अगली बार शून्य पर आ जाएंगे।

Chirag Paswan ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष के साझा उम्मीदवार बनना चाहते हैं। जो व्यक्ति सही CM नहीं बन सके वो प्रधानमंत्री (PM) और राष्ट्रपति बनने की सोचने लगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...